फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of raping sister-in-law after kidnapping

अपहरण के बाद भाभी से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 01 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping sister-in-law after kidnapping
कोसली। रिश्ते में लगने वाले देवर पर भाभी को कोसली बुलाने और यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप है। झज्जर के साल्हावास थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कोसली थाना को भेजी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर की पीड़ित महिला ने बताया है कि रिश्ते में लगने वाले देवर ने 6 अगस्त को उसे किसी काम से झज्जर से निकटवर्ती कोसली बुलाया। यहां देवर ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और गाड़ी में डालकर बंधक बना लिया। वह उसे पालमपुर (गुजरात) ले गया। जहां पहचान पत्र नहीं होने के कारण उसे होटल में कमरा नहीं मिल सका। इसके बाद वह उसे राजस्थान के जोधपुर ले गया। यहां उसे होटल में कमरा मिलने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लगातार उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था। मौका पाकर उसने अपने पति को फोन कर आपबीती बताई। पति ने तुरंत झज्जर के साल्हावास थाना से संपर्क कर शिकायत दी। इधर, आरोपी उसे जोधपुर से बांदीकुई ले गया। आरोप है कि यहां उसने महिला से शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसे जयपुर की एक कोर्ट में ले गया, लेकिन कोर्ट की छुट्टी होने के कारण वह उसे चितौड़गढ़ के एक होटल में ले गया और वहां से यूपी के मथुरा ले आया। आरोप है कि इस दौरान वह उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला ने उससे शादी करने का इनकार किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई भी की। आरोपी 30 अगस्त को उसे दिल्ली ले आया और छोड़कर भाग गया। उसने फोन कर पति को दिल्ली बुलाया और ससुराल लौटकर साल्हावास थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने झज्जर एसपी को शिकायत दी। साल्हावास थाना ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कोसली पुलिस को भेजी है। कोसली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने व नशीला पदार्थ खिलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

-वर्जन
जीरो एफआईआर मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है।
-सतेंद्र, थाना प्रभारी कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed