{"_id":"67c1ff515233ea9b830e599e","slug":"accused-of-providing-account-to-cyber-thugs-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-215881-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव भजीट निवासी विशाल वर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता कमिशन बेस पर उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ढाणी शोभा निवासी प्रवीण ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने घर पर काम कर रहा था। गत 24 जनवरी को सस्ते बिट क्वाइन खरीदने के झांसे में आकर उसने साइबर ठगों के बताए गए खाता में 95338 रुपये भेजे दिए। इसके बाद उसने खाता धारक के पास फोन किया, तो उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने विशाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।