फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of kidnapping a minor, escaped from the custody of the Bawal police.

नाबालिग के अपहरण का आरोपी बावल पुलिस की गिरफ्त से फरार

Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a minor, escaped from the custody of the Bawal police.
नाबालिग के अपहरण का आरोपी बावल पुलिस की गिरफ्त से फरार
विज्ञापन

- गुरुग्राम की बादशाहपुर थाना पुलिस ने रेवाड़ी पुलिस को आरोपी किया था हैंडओवर
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम से रेवाड़ी लाते समय पुलिसकर्मी के हाथ पर काटकर उसे चकमा देते हुए फरार हो गया। उसके पुलिस हिरासत से फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह बावल थाने के एक गांव निवासी युवक अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। आरोपी किशोरी को लेकर गुरुग्राम के बादशाहपुर में अपने परिचित के पास पहुंचा। युवक के साथ गांव की नाबालिग लड़की को देख परिचित ने फोन कर इसकी सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। इसके बाद बादशाहपुर पुलिस नाबालिग के साथ युवक को थाने ले गई। सूचना के बाद आरोपी व नाबालिग को लेने के लिए बावल पुलिस बादशाहपुर पहुंची। पुलिस शनिवार देर शाम को दोनों को लेकर बावल पहुंची। बावल पहुंचने के बाद आरोपी गाड़ी से उतरते समय पुलिसकर्मी के हाथ पर काटकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि आरोपी को लेकर पुलिस करीब 8 बजे बावल पहुंची थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। किशोरी को छुड़ा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed