फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of grabbing 8 lakhs in the name of getting recruited in the army

सेना में भर्ती कराने के नाम पर 8 लाख की हड़पने का आरोप

Sun, 19 Dec 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 8 lakhs in the name of getting recruited in the army
रेवाड़ी। गांव मोतला खुर्द निवासी एक व्यक्ति, उसकी बेटी और दामाद पर सेना में नौकरी दिलाने आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। जाटूसाना थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतला खुर्द निवासी विधवा कमलेश ने एसपी को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आशीष 12वीं पास है। एक दिन गांव के मनोज व जितेंद्र उसके पास आए तथा अपने दामाद से कहकर उसके बेटे को सेना भर्ती करवाने की बात कही। आरोप है कि उसके हामी भरने के कुछ दिन बाद मनोज व अपने पिता जितेंद्र के साथ आई मधु ने कहा कि उसके पति पवन सेना में भर्ती करने वाली टीम में है तथा आशीष की नौकरी लग जाएगी। इसके लिए साढ़े आठ लाख रुपये देने होंगे। 14 दिसंबर 2020 को घर आए मनोज ने कहा कि मधु ने पैसे मंगवाए हैं। इसके बाद उसकी बेटी आशा ने 50 हजार रुपये मधु के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मधु ने उसके बेटे को फोन कर 14 दिसंबर 2020 को जयपुर बुलाया। जहां आशीष पांच दिन होटल में रहा तथा इसके बाद 19 दिसंबर 2020 को धौला कुआं दिल्ली बुला लिया। 20 दिसंबर 2020 को पुलिस वेरीफिकेशन के लिए कुछ दस्तावेज देकर आशीष को घर भेज दिया। वेरीफिकेशन के बाद आशीष ने कागज मधु के पास भेज दिए। इसके बाद मनोज व मधु की आशीष से बातचीत होती रही। फिर आरोपियों ने ज्वाइंनिग लेटर भेजने के नाम पर दबाव बनाकर उनसे पांच फरवरी 2021 तक साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने 16 अप्रैल को उनके घर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया। जब पीड़िता ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए पैसे वापस करने से इंकार करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed