फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of buying stolen bike arrested

Rewari News: चोरी की बाइक खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of buying stolen bike arrested
बावल। बावल क्षेत्र से चोरी की गई बाइक को खरीदने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बावल के मोहल्ला तिवाड़िया चौक निवासी महेश चन्द ने अपनी शिकायत में बताया था कि 14 मई 2023‎ को वह अपनी बाइक पर अपने बेटे के साथ बावल के सरकारी स्कूल के ग्राउंड में घूमने के लिए गया था। स्कूल के पीछे वाले गेट के पास खड़ी उसकी बाइक वहां से चोरी हो गई थी। पुलिस ने केस‎ दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में एक आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव राजनौता निवासी मनोज सिंह को‎ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव बसई भोपाल पुर निवासी साहिल से सात हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed