फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of beating shopkeeper for asking for cold drink money

कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटने का आरोप

Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating shopkeeper for asking for cold drink money
धारूहेड़ा। कस्बे के एक सोसायटी के सामने एक दुकान पर कार सवारों से कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर वे गुस्सा गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दुकानदार की जमकर पिटाई की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद वे मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के मोहल्ला सिधान निवासी सोनू बंसल ने कहा है कि उन्होंने धारूहेड़ा के आशियाना विलेज सोसायटी के सामने निकट चाय व कोल्ड ड्रिंक की दुकान की हुई है। 27 मार्च को वह और दुकान में काम करने वाला युवक बिहार के जिला गया निवासी चांद काउंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दुकान पर पहुंचे एक युवक ने उनसे कोल्ड ड्रिंक देने के लिए कहा। कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद युवक बिना रुपये दिए ही चल दिया। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक के रुपये मांगे तो गाली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान सामने खड़ी कार से पांच-छह युवक निकलकर दुकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

आरोपियों में एक युवक ने अपना नाम गांव मिलकपुर निवासी सोनू बताया और दबंगई दिखाते हुए पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की। आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सोनू बंसल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed