{"_id":"66e75812c1e78b5ef900ac44","slug":"accused-arrested-with-stolen-mobile-phone-rewari-news-c-198-1-rew1001-209377-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी के मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी के मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Sep 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के आरा भोजपुर के भेड़िया व हाल मुकाम वार्ड नं. 55 रामपुरा भिवाड़ी निवासी चंदन कुमार चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के गांव मुरशादपुर निवासी जुबैर ने शिकायत में बताया था कि वह पेंट का काम करता है। वह रेवाड़ी के विजय नगर में किराये के मकान में रहता है। 2 दिसंबर 2023 की रात उसके मकान से सात मोबाइल फोन, नकदी व बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शनिवार को चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ आरोपी चंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया।