फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested with stolen bike with fake number plate

Rewari News: फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen bike with fake number plate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ गांव टूमना निवासी आरोपी सत्येंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है।
16 मई को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि गांव टूमना निवासी सत्येंद्र उर्फ मोनू चोरी की बाइक लेकर घूम रहा है। वह कुछ देर बाद गांव बाबडौली की ओर जाएगा। इसके बाद सीआईए कोसली की टीम ने गांव टूमना के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका तो बाइक चालक ने अपना नाम सत्येंद्र उर्फ मोनू बताया। पुलिस ने बाइक की इंजन व चेचिस नंबर से जांच की तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की जांच में पाया गया कि ये बाइक जिला महेंद्रगढ़ के थाना अटेली क्षेत्र से चोरी की हुई है। बाइक के सम्बन्ध में थाना अटेली में चोरी का एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed