{"_id":"61608e4d8ebc3e05e80ba27a","slug":"accused-arrested-for-stealing-silver-jewelery-from-goldsmith-s-shop-rewari-news-rtk62646306","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना के अंतर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने जुलाई में स्वर्णकार की दुकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलवर जिले के खैरथल के मोहल्ला बुद्धावाली निवासी शाहरुख उर्फ मुकमल के रूप में हुई है।
उपनिरीक्षक गिरिराज ने बताया कि अश्वनी कुमार सोनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह कटला बाजार में आकाश ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है। 23 जुलाई को रात 8 बजे दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। उसी रात 2 बजकर 20 मिनट पर चौकीदार ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी और सतपाल की दुकान के जीना के गेट टूटे हुए हैं। जब वह और सतपाल दुकान पर पहुंचे तो उसने देखा कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। सामान की जांच करने पर लगभग 4 किलोग्राम चांदी का सामान और एक मोबाइल फोन गायब था। सतपाल की दुकान की जांच की गई तो उसमें से एक गैस सिलिंडर गायब मिला। पुलिस ने अश्वनी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जांच में एक आरोपी सोहनलाल को पहले की गिरफ्तार करके उससे चोरी की चांदी बेचे हुए लगभग 15 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। आोरपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले में अब चांदी बेचने में सहायता करने वाले आरोपी शाहरुख उर्फ मुकमल पुत्र जीत निवासी मोहल्ला बुद्धावाली खैरथल, जिला अलवर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है।