फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for stealing mobile phone and cash.

Rewari News: मोबाइल और नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing mobile phone and cash.
धारूहेड़ा। पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव ढाकिया निवासी जसबीर है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और पूरी नकदी बरामद कर ली है। ढाकिया निवासी अजीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि गांव में ही उसकी परचून की दुकान है। 11 सितंबर की रात गांव का ही रहने वाला जसबीर उसकी दुकान पर आया था। मौका पाकर आरोपी दुकान से मोबाइल फोन और गल्ले में रखा नकदी वाला पर्स चोरी कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को गुप्त सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed