{"_id":"67fffd5655f5750cae0086b4","slug":"accused-arrested-for-providing-illegal-arms-rewari-news-c-198-1-rew1001-218017-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Apr 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13आरोपी, संदीप कुमार उर्फ मिक्का। स्रोत : पीआरओ
- फोटो : शिवशंकर की फाइल फोटो ।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीआईए-1 पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार के गांव मतलोढ़ा निवासी संदीप कुमार उर्फ मिक्का के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
30 सितंबर 2022 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दिनेश निवासी गांव महराणा, झज्जर बनीपुर चौक से पास्को चौक की तरफ पैदल आ रहा है। इसके पास अवैध हथियार है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान 1 देशी पिस्टल व 1 कारतूस बरामद किया गया। आरोपी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे यह पिस्टल यूपी के मेरठ के गांव झिटकारी निवासी विक्की ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश कुमार व विक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बुधवार को संदीप कुमार उर्फ मिक्का गिरफ्तार किया गया।