{"_id":"68166b58e6df362f2e09f3f5","slug":"accused-arrested-for-buying-stolen-goods-rewari-news-c-198-1-rew1001-218901-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी का सामान खरीदने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी का सामान खरीदने का आरोपी काबू
Sun, 04 May 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने गांव लोधाना में दो भाइयों के ट्यूबवेल का सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव गढ़ी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। गांव लोधाना निवासी देवेंद्र ने शिकायत में बताया था कि 24 अप्रैल की रात उनके ट्यूबवेल से मोटर का पाइप व पुराने मकान के 7 जंगले चोरी हो गए थे। इसके अलावा उनके भाई भीम सिंह के ट्यूबवेल से सबमर्सिबल पंप का रस्सा, 8 जंगले, 10 रोशनदान व एक बिजली का मीटर चोरी हो गया था।
थाना कसौला पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों गांव लोधाना निवासी प्रिंस, संदीप व इंद्रपाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि चोरी किया सामान उन्होंने गांव गढ़ी निवासी प्रवीण को बेच दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।