फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accident took two lives, woman injured

हादसों ने ले ली दो की जान, महिला घायल

Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accident took two lives, woman injured
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। सड़क हादसे में दो की जान चली गई। पहला हादसा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास और दूसरा हादसा धारूहेड़ा में हुआ। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ के गांव बनहाड़ी निवासी सुरेंद्र शनिवार को अपनी बाइक से दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रहे थे। जब वे हाईवे पर बनीपुर चौक के निकट पहुंचे तभी एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और गांव साबन निवासी मंजीत की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उधर, धारूहेड़ा में भगत सिंह चौक के पास रविवार की दोपहर में एक ट्रॉले की चपेट में आने से स्कूटी सवार बेटे की मौत हो गई। वहीं उसकी मां घायल हो गई। सेक्टर छह थाना पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से भिवानी निवासी महिला सोनू देवी ने बताया कि वह अपने बेटे 13 वर्षीय लक्ष्य के साथ स्कूटी से भगत सिंह चौक की ओर जा रही थी कि पीछे से एक ट्रॉले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में सोनू देवी घायल हो गई, जबकि उनके 13 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed