{"_id":"660d233c4379cbfe080d301a","slug":"accident-in-rewari-student-returning-home-from-school-died-after-being-hit-by-bike-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हादसा: स्कूल से घर लौट रही छात्रा की बाइक की टक्कर लगने से मौत, 7वीं कक्षा में पढ़ती थी मृतका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में हादसा: स्कूल से घर लौट रही छात्रा की बाइक की टक्कर लगने से मौत, 7वीं कक्षा में पढ़ती थी मृतका
Wed, 03 Apr 2024 03:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:07 PM IST
सार
रेवाड़ी में बाइक की टक्कर लगने से बच्ची की मौत हो गई। मृतक सड़क पार करने लगी तो डवाना कट पर रेवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में स्कूल से अपने घर जा रही सातवीं कक्षा की बच्ची को सड़क पार करते वक्त एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधिक चोटें लगने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बैरियावास निवासी नितिशा के रूप में हुई है। शहर से सटे गांव बैरियावास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी नितिशा (11) गढ़ी-बोलनी गांव स्थित राजकीय मॉडर्न संस्कृति स्कूल में कक्षा 7वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
रोजाना की तरह वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई। गांव डवाना के बस स्टॉप पर रोडवेज बस से उतरी। यहां से जैसे ही वह पैदल घर आने के लिए सड़क पार करने लगी तो डवाना कट पर रेवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में नितिशा के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन