फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Abducted former councilor on the strength of pistol and attacked with sticks

पिस्तौल के बल पर पूर्व पार्षद का अपहरण कर लाठी डंडों से किया हमला

Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Abducted former councilor on the strength of pistol and attacked with sticks
पीड़ित पूर्व पार्षद विक्रम। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा में सड़क पर टहल रहे वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद विक्रम का कार सवार पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें जंगल में ले गए। जहां रॉड व लाठी डंडों से पार्षद की पिटाई कर बदमाश अधमरा करने के बाद जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। धारूहेड़ा पुलिस ने पूर्व पार्षद की शिकायत पर एक को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी पूर्व पार्षद विक्रम ने पुलिस को बताया कि बीते दिवस सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर के पास सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान कार में सवार होकर पांच लोग आए तथा उस पर पिस्तौल तानकर जबरदस्ती कार कार में डाल दिया। बदमाशों ने गाड़ी को लॉक कर शीशे बंद कर लिए। उसके बाद बदमाश उन्हें भगवानपुर की बणी में ले गए। वहां लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की। करीब 20 मिनट तक बदमाश उन्हें बुरी तरह पीटते रहे। उसके बाद अधमरा समझकर उसे छोड़कर फरार हो गए। विक्रम ने बताया कि बदमाश उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहे थे। विक्रम के अनुसार, वारदात में गांव भगवानपुर निवासी अनिल यादव शामिल था। उसके अलावा वह किसी भी आरोपी को नहीं पहचान पाया। उसने किसी प्रकार धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैसों का विवाद आया सामने
पूर्व पार्षद विक्रम के अनुसार, आरोपी अनिल यादव ने धारूहेड़ा में किसी गरीब लड़के को पैसे दिए हुए थे। वह पैसे देने में असमर्थ है, जिसके चलते उन्होंने अनिल से बात करके कुछ दिन की मोहलत देने की बात की थी। इतना ही नहीं लड़के द्वारा पैसे नहीं देने पर पूर्व पार्षद ने अपनी तरफ से पैसे लौटाने की बात की थी। पूर्व पार्षद का कहना है कि इसी की रंजिश पाले अनिल यादव ने अपने साथियों के साथ अपहरण करके उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद की शिकायत पर एक को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है। - इंस्पेक्टर मनोज, एसएचओ धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed