{"_id":"61c22e12f4be8a38bc6ee985","slug":"aas-portal-is-beneficial-for-the-general-public-deputy-commissioner-rewari-news-rtk6334337180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस पोर्टल आमजन के लिए लाभकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस पोर्टल आमजन के लिए लाभकारी : उपायुक्त
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुशासन सप्ताह के मद्देनजर व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खुशहाल हरियाणा-समृद्ध हरियाणा थीम के साथ हरियाणा सरकार द्वारा निरंतर सुशासन की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सुशासन सप्ताह के तहत आस-ऑटो अपील पोर्टल शुरू किया गया है। इस सेवा के अधिकार में सरकारी सेवाओं की समयबद्धता अनुरूप कार्य करने के लिए बाध्यता सुनिश्चित की गई है। आमजन को राइट टू सर्विस एक्ट की जानकारी भी प्रभावी रूप से दी जा रही है। उक्त बातें डीसी यशेंद्र सिंह ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि आस पोर्टल आमजन के लिए काफी लाभकारी है।
उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का कार्य राइट टू सर्विस एक्ट के तहत निर्धारित समय सीमा में नहीं होता है तो वह ऑटो अपील सॉफ्टवेयर के तहत आवेदन कर सकेगा। आवेदन अपने आप वरिष्ठ अधिकारी के पास चला जाएगा। अगर इस दौरान भी कार्य का निपटारा नहीं हो पाता है तो आवेदन स्वत: ही राइट टू सर्विस कमीशन के पास आ जाएगा। यह कदम सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक कार्यशैली को जवाबदेह, पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के मद्देनजर उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में आवेदक को सरकारी सेवाएं और योजनाओं का समयबद्ध लाभ देना संबंधित विभाग और अधिकारी का सेवा दायित्व है।