फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man was shot in the neck when he was stopped from creating a ruckus at a wedding, resulting in his death.

Rewari News: लग्न में हुल्लड़ करने से रोका तो मार दी युवक की गर्दन पर गोली, मौत

Sun, 02 Nov 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the neck when he was stopped from creating a ruckus at a wedding, resulting in his death.
रेवाड़ी। जिले के गांव पीथड़वास में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। उसने लग्न समारोह में डीजे पर नाच रहे तीन युवकों को हुल्लड़बाजी पर टोका था। बाहर आते ही उन्हीं में से एक ने उसकी गर्दन पर गोली मार दी। आरोपी वहां से भाग गए, फिर बाकी समारोह पुलिस के पहरे में पूरा हुआ। शनिवार को लोगों ने रोड जाम कर दिया। इनका आरोप था कि पुलिस से आई।
विज्ञापन



करीब 30 वर्षीय इंद्रजीत सिंह उर्फ भोलू गांव बधराना का रहने वाला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे लग्न समारोह में आए मनेठी और हंसाका के तीन युवक हुल्लड़बाजी कर रहे थे। भोलू ने टोका तो वो नहीं माने। कहासुनी के बाद जब वह बाहर निकला तो बदमाश मारपीट पर उतर आए। एक ने गोली भी चला दी। गर्दन के पास गोली लगने से इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद लग्न समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी युवक भाग गए तो इसी बीच रामपुुरा थाने की पुलिस भी आ गई। रात को पुलिस की मौजूदगी में लग्न समारोह पूरा किया गया। इसके बाद शनिवार सुबह गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर रोड जाम कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पहले वो भोलू का शव उठाने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन इस बीच रेवाड़ी से नारनौल जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के तलाश शुरू कर दी है।





शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे शादी समारोह में गोली चलने की सूचना मिली थी। कुछ समय बाद अस्पताल से इंद्रजीत नामक युवक की मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पवन कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed