फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man committed suicide by shooting himself, a case of incitement was registered against two

Rewari News: युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, दो के खिलाफ उकसाने का केस दर्ज

Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by shooting himself, a case of incitement was registered against two
फोटो : 5मृतक, राजेंद्र
गांव खेड़ा मुरार की वारदात, मृतक के हाथ में थी पिस्तौल, ट्रिगर में फंसी थी उंगली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बावल। गांव खेड़ा मुरार में वीरवार की रात नहर के किनारे गांव के ही राजेंद्र (24) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसके हाथ में पिस्तौल थी जिसके ट्रिगर में उसकी उंगली फंसी थी। मृतक के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
गांव खेड़ा मुरार निवासी रतिराम का परिवार गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता है। उनके तीन बेटों में राजेंद्र मंझला बेटा था। राजेंद्र वीरवार शाम घर से नहर की तरफ गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कुछ समय बाद राजेंद्र का खून से लथपथ शव गांव में ही नहर के किनारे पड़ा मिला। राजेंद्र के सिर गोली के जख्म के निशान थे। उसके हाथ में एक देसी पिस्तौल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। पिस्तौल के ट्रिगर में राजेंद्र का अंगूठा फंसा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।
राजेंद्र के भाई धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने कसोला निवासी और झज्जर निवासी दो युवकों पर आत्महत्या के लिए राजेंद्र को उकसाने का केस दर्ज किया है। धर्मेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दो युुवकों के कारण ही उसके भाई ने आत्महत्या की है। किस वजह से राजेंद्र आत्महत्या की है यह पुलिस की जांच के बाद पता चलेगा।


राजेंद्र को नहीं थी किसी बात की परेशानी

परिजनों का कहना है कि राजेंद्र न तो नशे का आदी था और न ही उसे किसी तरह की कोई परेशानी थी। उसके पास हथियार होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। राजेंद्र का फोन भी चेक किया जा रहा है। यह पता किया जा रहा है कि राजेंद्र ने शाम के समय किसको फोन किया था या उसके पास किसकी कॉल आई थी। क्या किसी अनबन के चलते उसने खुद आत्महत्या की है, इस एंगल से भी पुलिस देख रही है।

आत्महत्या की कोई भी वजह नहीं आ रही सामने

राजेंद्र के परिजनों का मानना है कि ऐसी कोई भी बात नहीं थी, जिससे वह परेशान होकर आत्महत्या कर लेता। उसने कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं बताई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इतना जरूर था कि पत्नी से अनबन के बाद वह परेशान चल रहा था। एकदम से इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। राजेंद्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


वर्जन

मामले की मृतक के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मौके से एक पिस्तौल बरामद की गई है। -संजय, प्रभारी, थाना बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed