फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man committed suicide by hanging himself in Guravada village.

Rewari News: गांव गुरावड़ा में फंदे से लटकर युवक ने दी जान

Tue, 08 Oct 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in Guravada village.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव गुरावड़ा में एक युवक ने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। इसका कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गुरावड़ा निवासी नमन (21) छात्र था। वह सोमवार को घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसने घर के अंदर ही अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के अन्य सदस्य जब उसके कमरे में पहुंचे तो नमन लोहे के गाटर पर लगाए गए पंखे के हुक पर दुपट्टा बांधकर लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रोहड़ाई थाना पुलिस की एक टीम पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में नमन के शव को नीचे उतारा गया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed