फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A wall fell on a woman while she was feeding milk to a 2-year-old girl, the girl died.

Rewari News: दीवार गिरने से मलबे में दबी 2 वर्षीय बच्ची की मौत, मां बची

Sun, 08 Dec 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
A wall fell on a woman while she was feeding milk to a 2-year-old girl, the girl died.
कोसली। शहर में निर्माणाधीन अंडर ग्राउंड भवन के बराबर की दीवार गिरने से महिला व उसकी दो वर्षीय बच्ची दब गई। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोसली में एक व्यापारी ने अंडर ग्राउंड भवन का निर्माण कार्य शुरू कर रखा है, जिसमें मध्यप्रदेश के जिला कटनी के गांव मोहनिया निवासी सरस्वती मजदूरी करने के लिए आई थी। कार्य के दौरान वह अपनी दो साल की बेटी सृष्टि को दूध पिलाने लगी।
इसी दौरान साथ में बने दूसरे भवन की बनी दीवार बच्ची को दूध पिलाती सरस्वती पर गिर गई। जैसे ही वहां काम कर रहे मजदूरों ने हादसा देखा तो दोनों को किसी तरह मलबे से निकालकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है। वहीं, इस विषय में कोसली थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed