फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A short circuit caused a fire at a solar panel factory in Bawal, resulting in 15 hours of explosions, causing losses worth crores.

Rewari News: बावल की सोलर पैनल फैक्टरी में शार्टसर्किट से लगी आग, 15 घंटे तक होते रहे धमाके, करोड़ों का नुकसान

Fri, 08 May 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire at a solar panel factory in Bawal, resulting in 15 hours of explosions, causing losses worth crores.
फैक्ट्री में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत: विभाग
बावल। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित सोलर पैनल और बैटरी बनाने वाली यूटीएल सोलर फ्यूजी यामा पावर सिस्टम फैक्टरी में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। रात 11 बजे सूचना मिलने पर रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा से पहुंचे 35 दमकलकर्मियों ने 12 गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद 15 घंटे बाद वीरवार की दोपहर 2 बजे आग बुझाई। इस घटना में करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आग लगने के साथ तेज धमाके होने से पूरी फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। घटना के समय फैक्टरी में नाइट शिफ्ट में करीब 208 श्रमिक काम कर रहे थे। आग की लपटें और धमाकों की आवाज सुनते ही कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा से दमकल विभाग के 35 कर्मचारी पहुंचे और 12 गाड़ियों की मदद से वीरवार की दोपहर दो बजे आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी में सोलर बैटरी निर्माण में उपयोग होने वाला प्लास्टिक, ज्वलनशील थिनर और तेजाब भारी मात्रा में रखा हुआ था।
आग के दौरान अंदर रखी बैटरियां लगातार फटती रहीं। करीब 15 घंटे तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे। इससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

तेज धमाके के साथ भड़क उठी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी कैंटीन में खाना खाने के बाद वापस प्लांट में पहुंचे ही थे कि फैक्टरी के पिछले हिस्से में अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं फैल गया और कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण चार्जिंग पैनल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे में फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपये का कच्चा माल, मशीनें, उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया है। कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की टीमें मौके पर जांच में जुटी हुई हैं।

-------------
वर्जन:
बुधवार रात 10: 57 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई। 35 फायरकर्मियों को लगाया गया था। पानी की कमी को पूरा करने के लिए आसपास की चार कंपनियों से भी सहयोग लिया गया। एक-एक दमकल गाड़ी ने करीब 20 चक्कर लगाए और कुल 240 पानी के टैंकों का इस्तेमाल किया गया।-संजय ढिल्लो, अग्निशमन अधिकारी।

फैक्ट्री में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत: विभाग

फैक्ट्री में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत: विभाग

फैक्ट्री में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत: विभाग

फैक्ट्री में आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed