{"_id":"67d3314d41c5d6903e09810a","slug":"a-part-of-the-outer-bypass-was-closed-after-inspection-rewari-news-c-198-1-rew1001-216480-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निरीक्षण के बाद आउटर बाईपास का एक हिस्सा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निरीक्षण के बाद आउटर बाईपास का एक हिस्सा बंद
Fri, 14 Mar 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आउटर बाईपास के एक हिस्से को बंद दिया है। पिछले दिनों एनएचएआई के अधिकारियों ने आरओबी की साइट का निरीक्षण किया था। इस दौरान डिजाइनर ने एक्स्ट्रा सपोर्ट हटाने का सुझाव दिया था। अब एक्स्ट्रा सपोर्ट हटाने के लिए रेवाड़ी स्टेशन के पास आउटर बाईपास के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।
एक माह पहले ही बाईपास के इस हिस्से पर यातायात चालू किया गया था। बाईपास के एक हिस्से को बंद करने के बाद आरओबी के दूसरे हिस्से पर दबाव आ गया है। एक सप्ताह के लिए दूसरे हिस्से को भी बंद किया जाएगा। यह बाईपास जैसलमेर नेशनल हाइवे को दिल्ली-जयपुर व रोहतक नेशनल हाईवे से जोड़ता है। लंबे इंतजार के बाद भारत माला प्रोजेक्ट के तहत 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने 14 किलोमीटर लंबे बाईपास पर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा गत वर्ष शुरू किया गया था। दूसरा हिस्सा करीब एक माह पहले ही शुरू किया गया।
नारनौल व महेंद्रगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को आरओबी का बायां हिस्सा बंद किए जाने के कारण ब्रेक लगाने पड़ रहे हैं। यह हिस्सा बंंद होने के कारण आरओबी के दाएं हिस्से को ही अप-डाउन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आरओबी के एक हिस्से पर ही डायवर्जन किया गया है। दो पार्ट में सड़क को बांटा गया है, जिससे वाहनों को काफी धीमी गति से निकलना पड़ रहा है। इससे वाहनों के टकराने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
--
अगले सप्ताह बंद होगा दूसरा हिस्सा
आरओबी के एक हिस्से को सात दिन के लिए बंद किया गया है। तब तक दूसरे हिस्से से ही वाहनों का आवागमन होगा। इस हिस्से को एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। इसका कारण यह है कि डिजाइनर ने ओवरब्रिज में लगी एक्स्ट्रा सपोर्ट हटाने की अनुशंसा की है। इस हिस्से की एक्स्ट्रा सपोर्ट हटाने के बाद दूसरे हिस्से की स्पोर्ट भी हटाई जाएगी। अगले सप्ताह उस हिस्से को भी सात दिन के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान वाहन इस समय बंद चल रहे हिस्से से ही आवागम कर सकेंगे। इसके दोनों हिस्सों से आवागमन होने के बाद तीन नेशनल हाइवे के बीच कनेक्टिविटी काफी सुगम हो गई, परंतु अब दोनों हिस्से शुरू होने में लगभग 15 दिन का समय और लगेगा।
वर्जन-
बाईपास पर कुछ कार्यों के चलते अलग-अलग हिस्सों को सात-सात दिन बंद करने का निर्णय लिया गया। आरओबी के डिजाइनर ने हाल ही में साइट का निरीक्षण किया था। इस दौरान डिजाइनर ने दोनों हिस्सों में एक्स्ट्रा सपोर्ट हटाने की अनुशंसा की थी।-योगेश तिलक, पीडी, एनएचएआई।