फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A moving car caught fire, the driver jumped out to save his life.

Rewari News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 23 Dec 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire, the driver jumped out to save his life.
कार में लगी आग। संवाद
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। कोटकासिम कस्बे के कान्हड़का रोड पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक चलती वैगनआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि कार सीएनजी किट से लैस होने के बावजूद सिलेंडर नहीं फटा, वरना आबादी वाले इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

घटना स्थल आबादी क्षेत्र में होने के कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के तुरंत बाद चालक घबरा गया जिसे स्थानीय लोगों ने दूसरे वाहन से घर भेज दिया। सूचना मिलते ही कोटकासिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर सड़क पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया।
विज्ञापन

खैरथल से फायर ब्रिगेड की टीम दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची और करीब बीस मिनट में आग पर काबू पाया। तब तक नई वैगनआर कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
कार मालिक के भाई कान्हड़का की ढाणी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि यह कार करीब 7-8 महीने पुरानी है और इसे उनका भाई सुनील चला रहा था। सुनील कोटकासिम की ओर जा रहा था। आग लगने से सुनील काफी घबरा गए हैं और उन्हें गांव भेज दिया गया है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed