{"_id":"69b059cca2bf9c6bab088f1e","slug":"a-member-of-an-interstate-gang-of-thieves-was-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-234793-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
कोसली। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जिला झज्जर के गांव बहु हाल व अजित जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस गिरोह की मुख्य महिला सरगना सहित पांच को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार गांव निमोठ निवासी ललित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई 2025 की रात वह अपने मकान को ताला लगाने के बाद सोने के लिए प्लॉट में चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह मकान पर आया तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
कमरों में रखे अलमारी व संदूकों के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखी संदूक से 2.5 लाख रुपये व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने गिरोह की मुख्य सरगना जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, उसके लड़के विजय, लड़की पिंकी, पड़ोसी अरुण व जिला भिवानी के गांव आलमपुर निवासी नरेंद्र उर्फ डिल्लू उर्फ जोगी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 24 हजार रुपये की राशि व अलग-अलग जगह से चोरी किए कुछ जेवरात बरामद किए थे।