फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A *Kalash Yatra* (procession with a sacred urn) set out carrying the sacred soil from the birthplace of Saint Ravidas.

Rewari News: संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा

Mon, 24 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A *Kalash Yatra* (procession with a sacred urn) set out carrying the sacred soil from the birthplace of Saint Ravidas.
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पवित्र कलश को सिर पर किया धारण। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाड़ावास रोड स्थित बारह पत्थर मंदिर के गेट से सोमवार को कलश यात्रा शुरू होकर मंदिर परिसर तक पहुंची। इस दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पवित्र कलश को सिर पर धारण किया और मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की, जबकि खोरी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक नरेश सरपंच रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता की प्रेरणा देती हैं। उनकी जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाना उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का पावन प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश को सिर पर धारण कर मंदिर में स्थापित करने का दृश्य श्रद्धा और भावनाओं से भर देने वाला रहा। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, प्रदीप नारायणपुर, हेमंत, भूप सिंह, मामराज, योगेश, जयभगवान, भूप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed