फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A house caught fire due to inflammable material, 21-year-old youth died

Rewari News: ज्वलनशील पदार्थ से लगी घर में आग, 21 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
A house caught fire due to inflammable material, 21-year-old youth died
भीम बस्ती में पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी। संवाद
धारूहेड़ा। वार्ड नंबर-5 की भीम बस्ती में शनिवार को ज्वलनशील पदार्थ के विस्फोट होने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम बस्ती निवासी सुमित पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। घटना करीब शाम 4:30 बजे के आसपास की है।
विज्ञापन

जब घर में हादसा हुआ, उस वक्त कोई भी मौजूद नहीं था। सुमित अकेला था। धमाका होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। उसके बाद जैसे तैसे सुमित को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गंधक और पोटाश के कारण धमाका हुआ है। वहीं, परिवार का कहना है कि सुमित को आग लगने का कारण कोई और है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि भीम बस्ती में एक युवक को आग लग गई है। इसके कुछ समय बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह से वह बुरी तरह से झुलस गया था और कमरे में ही उसका दम घुट गया था। गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मामले में पुलिस की तरफ से भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

भीम बस्ती में सुमित नाम के युवक को आग लगने की सूचना मिली थी। अस्पताल में जब सुमित पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है कि किन कारणों से आग लगी है। कोई विस्फोटक पदार्थ था या नहीं, इस पर अभी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



-विपिन, जांच अधिकारी, एएसआई, धारूहेड़ा थाना

भीम बस्ती में पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी। संवाद

भीम बस्ती में पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed