{"_id":"69c57350867619bc0a0b71b6","slug":"a-dry-neem-tree-near-the-transformer-in-kheda-alampur-poses-a-threat-rewari-news-c-198-1-rew1001-235700-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेड़ा आलमपुर में ट्रांसफार्मर के पास सूखा नीम का पेड़ बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेड़ा आलमपुर में ट्रांसफार्मर के पास सूखा नीम का पेड़ बना खतरा
विज्ञापन
पेड़ को दिखाते ग्रामीण। संवाद
नांगलमूंदी। गांव खेड़ा आलमपुर में बस स्टैंड के पास स्थित एक नीम का पेड़ पिछले कई महीनों से सूखा खड़ा है जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ पूरी तरह कमजोर हो चुका है और किसी भी समय गिर सकता है। खासकर इसके ठीक पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है।
यदि यह पेड़ अचानक गिरता है तो ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ बड़ा हादसा भी हो सकता है। गांव के समाजसेवी रमेश खेड़ा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में कई बार वन विभाग को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि तेज आंधी या बारिश के दौरान पेड़ गिरने की संभावना और बढ़ जाती है।
ग्रामीण रितेश कुमार और मनीष कुमार ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए। उनका कहना है कि इस मुद्दे की अनदेखी करना गंभीर लापरवाही होगी और किसी भी समय गंभीर दुर्घटना घट सकती है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए। सूखे पेड़ को उखाड़ सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए।