Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A district-level awareness campaign for 'Mission Buniyaad' will begin today.

Rewari News: मिशन बुनियाद के लिए आज से शुरू होगा जिलास्तरीय जागरूकता अभियान

Wed, 11 Nov 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A district-level awareness campaign for 'Mission Buniyaad' will begin today.
रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर शैक्षणिक अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार से मिशन बुनियाद के लिए जिलास्तरीय जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विभागीय योजना के अनुसार, सातवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए पात्र होंगे। स्कूल मुखियाओं को पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के साथ ही उनकी परीक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अभियान के तहत अधिकृत विकल्प फाउंडेशन के सेंटर कोऑर्डिनेटर स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को दोनों योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके लिए आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को एकत्रित कर जागरूकता वीडियो दिखाए जाएंगे और स्कूलों में पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में भी सहायता दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं को पात्र विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड तैयार रखने और जागरूकता कार्यक्रम की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए हैं। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

ये रहेंगी पंजीकरण और परीक्षा की तिथियां
मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण 12 दिसंबर तक किया जाएगा। इसकी लेवल-1 परीक्षा 23 दिसंबर को आयोजित होगी, जबकि विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र 14 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। रेवाड़ी जिले में जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 1.75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

जिला स्तर पर सम्मानित होंगे मेधावी विद्यार्थी
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रत्येक स्कूल से आठवीं और दसवीं कक्षा के दो-दो टॉपर, उनके अभिभावक, एक शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के एक सदस्य को शामिल किया जाएगा। पिछले वर्ष मिशन बुनियाद में दो या इससे अधिक विद्यार्थियों का चयन कराने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।


वर्जन:
मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है।-रेनू शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed