फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   99 thousand rupees were withdrawn from the account by being a friend

Rewari News: दोस्त बनकर खाते से निकाले 99 हजार रुपये

Sat, 20 May 2023 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
99 thousand rupees were withdrawn from the account by being a friend
बावल। सुठानी गांव में किराए पर रहा एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। फोन करने वाले ने उसका पुराना दोस्त बनकर उसके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। व्यक्ति को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने लेकिन कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी हांल बावल स्थित सुठानी गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि यहां किराए के कमरे पर रहता है और बावल स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास एक पुराने दोस्त रोहित के नाम से फोन आया। युवक ने कहा कि वह रोहित बोल रहा है और वह अस्पताल में है उसके खाते में पैसे नहीं डल रहे हैं। इसलिए तेरे खाते में पैसे डाल रहा हूं। बाद में मुझे ट्रांसफर कर देना। नरेंद्र पुराना दोस्त समझकर उसकी बातों में आया गया और उसके खाते में 49000 और दूसरी बार 50,000 कुल 99000 ट्रांसफर कर दिए। नरेंद्र ने उसके पास फोन किया और कहा कि उसके दोस्त ने खाते में पैसे अभी नहीं डाले हैं। शातिर दोस्त ने कहा कि कुछ देर में आ जाएंगे। जब नरेंद्र ने रोहित का नंबर निकाला और उसे बात की तो रोहित ने बताया कि उसने तो कोई फोन ही नहीं किया ओर ना कोई अस्पताल में एडमिट है। किसी ने तुमसे झूठ बोलकर ठगी कर ली है। कसौला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed