फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   98 thousand rupees cheated from a young man on the pretext of job abroad, case registered

Rewari News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगे 98 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
98 thousand rupees cheated from a young man on the pretext of job abroad, case registered
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने एक युवक को विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठग लिया। अज्ञात शातिर ठग ने पहले साक्षात्कार का झांसा देकर रुपये जमा करा लिए। इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेज कर नकदी निकाल ली। ठगी का पता लगने पर पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सनसिटी काॅलोनी निवासी धीरज कुमार ने बताया कि कोविड के दौरान उनकी नौकरी छूट गई थी। 20 फरवरी को उन्होंने नौकरी के लिए साइन डाॅट काॅम व नौकरी डाट काम पर आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद उनके पास ओमान देश में नौकरी के लिए पेशकश की गई और साक्षात्कार के नाम पर 5100 रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद दोबारा से साक्षात्कार के लिए 12 हजार 800 रुपये जमा करा लिए। 21 फरवरी को उनके पास फिर से एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि वह साइन जाब्स की ओर से बात कर रहा है। फोन करने वाले ने पूर्वी देश में नौकरी का आफर दिया और रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने साइन डाॅट काॅम की वेबसाइट पर 100 रुपये के साथ अपनी डिटेल भर कर भेज दी, लेकिन इस ट्रांसजेक्शन को अस्वीकार दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि 100 रुपये की ट्रांजेक्शन अस्वीकार होने के कुछ समय बाद ही उनके खाते से 30 हजार 852 रुपये कटने का मैसेज मिला। उन्होंने वापस काल कर रुपये कटने के बाद में बताया। 23 फरवरी को फिर से उनके पास एक काल आई। काॅल करने वाले बताया कि गलती से उनके खाते से रुपये कट गए थे और पैसे वापस लेने के लिए मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक को ओपन करने के बाद उनके खाते से दोबार में फिर से 50 हजार रुपये कट गए। साइबर ठगों ने नौकरी का झांसा देकर धीरज कुमार से 98 हजार 752 रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने पर धीरज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed