फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   96 thousand rupees looted from the finance company employee by firing

फायरिंग कर फाइनेंस कंपनी कर्मी से 96 हजार रुपये लूटे

Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
96 thousand rupees looted from the finance company employee by firing
दिल्ली-जयपुर हाईवे के बामड़ कट के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी का पीछा करते हुए फायरिंग कर 96 हजार रुपये की नकदी लूट ली। लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के गांव राहड़ा निवासी रुस्तम ने पुलिस को बताया कि वह महिलाओं को लोन देने वाली शहर की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह रिकवरी कर बाइक पर सवार होकर बामड़ कट से हाईवे पर चढ़ा। हाईवे पर पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुकवा लिया, जिससे उसकी बाइक गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया तथा उनके चुंगल से निकलकर वह भागने लगा। इसी दौरान एक ने फायरिंग कर दी तथा दूसरे ने पीछा कर मेरे हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बैग में रिकवरी के करीब 96 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed