फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   राव नरबीर ने किया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश ग्रोवर के निधन पर शोक व्यक्त

राव नरबीर ने किया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश ग्रोवर के निधन पर शोक व्यक्त

Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
राव नरबीर ने किया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश ग्रोवर के निधन पर शोक व्यक्त
रेवाड़ी। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर का शुक्रवार दोपहर बाद निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। प्रदेश के लोकनिर्माण और वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रोवर के निधन से भाजपा को एक अनुभवी और कर्मठ नेता की क्षति हुई है।
विज्ञापन

स्व. ग्रोवर काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती 21 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उनसे मिलने आए थे। ग्रोवर ने वर्ष 1998 से 2000 तक भाजपा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी को मजबूती दी। उनका जन्म 20 जुलाई 1930 को पाकिस्तान के सियालकोट जिला के गांव दसका में हुआ था। करीब 14 साल की उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में जाना शुरू कर दिया। देश विभाजन के बाद ग्रोवर का परिवार रेवाड़ी आकर बस गया। उन्होंने सन 1951 में भारतीय जन संघ की सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्रभक्ति की गतिविधियों और आंदोलनों में समर्पित कर दिया। आपातकाल के समय वे दादरी जेल में रहे। संघ में ओमप्रकाश ग्रोवर ने विभाग कार्यवाह जैसा अहम पद संभाला। भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद जिला प्रधान का दायित्व संभाला। संगठन के प्रति उनके लगाव का ही परिणाम रहा कि वे जिला प्रधान से लेकर प्रदेशाध्यक्ष पद तक पहुंचे।
विज्ञापन

----
जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ग्रोवर के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि ग्रोवर ने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, जिला भाजपा महामंत्री अमित यादव ने भी ग्रोवर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed