फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सौंपा ज्ञापन

सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सौंपा ज्ञापन
मिड डे मिल कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर शहर में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के संदर्भ में उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में मांग की गई कि 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर मिड डे मील कार्यकर्ता को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। तब तक न्यूनतम वेतन 18000 रुपये दिया जाए। मिड डे मील कार्यकर्ता का सरकार बीमा करवाएं चूंकि आग के सामने काम करना पड़ता है। 20 शिक्षार्थियों पर एक मिड डे मील कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाए। सर्दी-गर्मी की ड्रेस दी जाए। पौधा लगाने, बर्तन धोने के लिए अलग कर्मी की भर्ती की जाए। यूनियन के प्रांतीय सलाहकार कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि एक मिड डे मील कर्मी को केवल 2500 रुपये प्रतिमाह मिलता है। वह भी रोटेशन वाइज नंबर आता है, यह 2500 रुपये कांग्रेस सरकार ने किया था। भाजपा की सरकार ने एक पैसा भी नही बढ़ाया और ना ही कोई सुविधा उपलब्ध करवाई। मिड डे मील कर्मी सबसे गरीब परिवारों से आती है, मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों के लिए बजट आने की बात कही है, इसलिए उनको ज्ञापन भेजकर यह याद दिला रहे है कि 5 मार्च को बजट पेश करते वक्त मिड डे मील कर्मचारी छूट ना जाएं। एआईयूटीयूसी के जिला खजांची कामरेड रामकुमार, प्रधान अमृतलाल के अलावा रीना इंद्रावती, निर्मला, तारावती ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed