फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   9.10 lakh rupees cheated from two brothers on the pretext of getting a job in the army

फौज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो भाइयों से ठगे 9.10 लाख रुपये

Thu, 21 Jul 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
9.10 lakh rupees cheated from two brothers on the pretext of getting a job in the army
जिले में दो भाइयों को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 9 लाख 10 हजार रुपये ठग लिये। आरोपी ने न पैसे वापस दिए और न ही उनकी नौकरी लगवाई। दो साल तक धक्के खाने के बाद अब पुलिस ने गृहमंत्री अनिज विज के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले के गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी दीपक ने बताया कि भांडोर निवासी राहुल की बहन की शादी उनके गांव में हुई है। करीब दो साल पहले राहुल और दीपक की मुलाकात पाली पावर हाउस के पास एक चाय की दुकान पर हुई थी। राहुल ने बताया कि वह कई लड़कों को फौज में भर्ती करा चुका है। उसके भाई को भी वह फौज में लगवा सकता है। उसकी बातों पर यकीन करने के लिए दीपक ने उसके पिता व भाई से संपर्क किया तो दोनों ने राहुल की बात को सही ठहराते हुए पैसे की गारंटी ले ली।
विज्ञापन

एक कैंडीडेट के मांगे साढ़े 4 लाख
दीपक के अनुसार, राहुल ने उसे प्रति कैंडीडेट 4.5 लाख रुपये में भर्ती कराने की बात कही थी इसलिए उसने अपने भाई और चचेरे भाई को नौकरी लगवाने की डील की। राहुल को 16 से 19 जनवरी 2020 के बीच 9.10 लाख की राशि दी गई। इसके बाद राहुल ने उससे कुछ कागजों पर भी साइन करा लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की सुनवाई
दीपक ने आरोप लगाया कि करीब 6 माह बाद जब राहुल से उसके भाई और चचेरे भाई की नौकरी को लेकर बात की तो राहुल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने गांव के मौजिज लोगों के साथ राहुल के गांव में पंचायत की लेकिन राहुल के पिता और भाई ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। 22 जुलाई 2020 को डीएसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई लेकिन डीएसपी ऑफिस की ओर से उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 15 जनवरी 2021 को एसएचओ खोल को शिकायत दर्ज कराई।
दीपक का आरोप है कि राहुल से साजबाज होकर खोल थाना पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने 24 अप्रैल को एक बार फिर डीएसपी को शिकायत दर्ज कराई परंतु आईओ ने जांच के नाम पर शिकायत को गलत करार देते हुए खारिज कर दिया। इसके बाद शिकायत सीएम विंडो पर दी गई और फिर गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी गई।

फर्जी साइन करके शिकायत कर दी खारिज
दीपक ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उसने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई थी। इस शिकायत को जांच के लिए पुलिस के पास भेजा तो उसके फर्जी साइन करके शिकायत को खारिज कर दिया गया। गृह मंत्री ने शिकायत को कार्रवाई के लिए पुलिस के पास भेजा तो डीएसपी अमित भाटिया ने उसकी शिकायत को सही ठहराते हुए पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed