फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   89,044 youths registered for the half marathon.

Rewari News: हाफ मैराथन के लिए 89,044 युवाओं ने कराया पंजीकरण

Fri, 04 Sep 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
89,044 youths registered for the half marathon.
हाफ मैराथन की तैयारियों का जायजा लेते प्रशासनिक अ​धिकारी। स्त्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। छह सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैराथन में देशभर से एक लाख युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। अब तक 89,044 प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन की ओर से मैराथन रूट और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मैराथन के लिए पंजीकरण कराने वालों में 50,631 पुरुष और 38,413 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए 1,646 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के लिए शनिवार को अंतिम अवसर है। ऐसे में प्रतिभागियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मैराथन की शुरुआत राव तुलराम स्टेडियम से होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी युवाओं के साथ दौड़ में शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को ‘नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा’ के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

चौक-चौराहों को सजाने में जुटा प्रशासन
मैराथन रूट को आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रमुख चौक-चौराहों, सड़क किनारे के स्थानों और आयोजन स्थल के आसपास साफ-सफाई के साथ सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। संबंधित विभागों को रूट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिभागियों और बाहर से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मैराथन रूट पर प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल, रिफ्रेशमेंट तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहेंगी। प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर नवीन पुनिया और सत्यन लांबा गीत सुनाकर प्रतिभागियों में जोश भरेंगे।


दो चरणों में होगी दौड़
मैराथन में पांच और दस किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। दोनों श्रेणियों में बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। प्रशासन का उद्देश्य आयोजन को सफल बनाने के साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। मैराथन के माध्यम से जिले में स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति का संदेश भी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed