फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   राहगीरी कार्यक्रम को सन-डे को बना दिया फन-डे, लोगों ने जमकर उठाया कार्यक्रम का आनंद

राहगीरी कार्यक्रम को सन-डे को बना दिया फन-डे, लोगों ने जमकर उठाया कार्यक्रम का आनंद

Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम को सन-डे को बना दिया फन-डे, लोगों ने जमकर उठाया कार्यक्रम का आनंद
राहगीरी कार्यक्रम : फिल्मी गीतों पर जमकर झूमे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। लोगों को तनाव मुक्त बनाने के लिए शहर में रविवार को चौथी बार राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने खेल, मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान डीसी अशोक कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने स्वयं योग की प्रस्तुति दी और खेल गतिविधियों में भी सहभागी बने।
रेजांगला पार्क के निकट चौथी बार आयोजित राहगीरी में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने विविध गतिविधियों में हिस्सा लिया। खासकर युवाओं ने फिल्मी गीतों और हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी धुनों पर समूह डांस कर समा बांध दिया। बच्चों ने खेलकूद, रस्सा कसी और स्केटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि अनेक लोगों ने योगा का मजा लूटा। कार्यक्रम में शामिल राहगीरों ने संडे को फन-डे बना दिया। लोगों ने जहां एरोबिक्स व स्केटिंग जैसी एक्टिविटी का मजा लिया, वहीं बच्चों व बुजुर्गों ने भी मस्ती की।
विज्ञापन


राहगीरी में डीसी ने बांधे एक हजार पौधे
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव में रहते हैं। तनाव को कम करने के लिए राहगीरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राहगीरी में आए लोगों को एक हजार फलदार पौधे वितरित किए और आग्रह किया कि वे इन पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करें। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि कार्यक्रम लोगों को पसंद आ रहा है। हर बार कार्यक्रम में नए लोग जुड़ रहे हैं। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने ‘राखै जी से लगा के री, और रावमावि बूढ़पूर स्कूल की छात्राओं ने थाली बाजेगी पर प्रस्तुति दी। वंदना यादव ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर मत मारै रे गर्भ मैं, मैने हिंदुस्तान देखना सै की सुंदर प्रस्तुति दी। मैक एनिमेशन अकादमी की तरफ से हरियाणवी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हीं बच्ची मानवी भारद्वाज ने -खून से लिखी गई मेरे वतन की कहानी के गीत पर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरने का कार्य किया। बीन बांसुरी, ढोल, नगाड़े, कच्ची घोड़ी की प्रस्तुतियां ने भी अपनी तरफ आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीटीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सतपाल, सुरेश हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अजीत सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed