{"_id":"5af73e3d4f1c1be7408b4e3d","slug":"81526152765-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में भी लगे ढेर सड़कों पर गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा में भी लगे ढेर सड़कों पर गंदगी के ढेर
Updated Sun, 13 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा में चलाया गया सफाई अभियान भी हुआ फ्लाप
धारूहेड़ा। शहरी स्वराज अभियान के दौरान कस्बे में चलाए गए सफाई के बाद जैसे ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इस अभियान के दौरान जो काम हुआ था उस पर भी कर्मचारियों की हड़ताल ने पानी फेर दिया। हड़ताल की वजह से हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं हैं, जहां पर गंदगी का ढेर ना पड़ा हो। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्ले की गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिसकी वजह से उठने वाली बदबू भी लोगों को परेशान कर रही है। यहां के सोहना रोड, हनुमान मंदिर के सामने, सेक्टर चार, ज्योतिबाबाई फुले पार्क, नंदरामपुर बास रोड,भगतसिंह चौक, सेक्टर छह का मुख्य मार्केट सहित तमाम सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के आसपास विचरण करने वाले पशुओं की वजह से लोगों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है।