फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नए न्यायधीशों ने संभाला अपना कार्यभार

नए न्यायधीशों ने संभाला अपना कार्यभार

Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नए न्यायधीशों ने संभाला अपना कार्यभार
सात न्यायाधीशों ने संभाला कार्यभार, बार ने किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला न्यायिक परिसर में बुधवार को स्थानांतरित होकर आए सात न्यायाधीशों ने कार्यभार संभाला। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विदाई भी दी गई। बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने नवागत न्यायाधीशों का स्वागत किया। बुधवार को तबादला होकर आए सात न्यायाधीशों ने न्यायालय में अपना कार्यभार संभाला। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बत्रा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर और नरेश कुमार, अतिरिक्त सिविल जज अंबरदीप, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहित अग्रवाल, सिविल जज याचना और अपर्णा भारद्वाज का स्वागत किया गया। रेवाड़ी से चंडीगढ़ स्थानांतरित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेजर फलित शर्मा को विदाई दी गई। सेशन जज मनीषा बत्रा ने कहा कि बार और बैंच का तालमेल शुरू से ही बना हुआ है। 24 सालों से वह रेवाड़ी में नियुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रही थीं। सभी जजों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे और वकीलों व न्यायिक अधिकारियों के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध बताया। बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने कहा कि बार हमेशा से ही जजों का सम्मान करती आई है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के उप प्रधान रजीव यादव, सहसचिव मोनिका यादव, कोषाध्यक्ष विशाल यादव ने भी सभी जजों को पुष्प गुच्छ भेंट किए। इस मौके पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके खंडूजा, दीपक अग्रवाल, शैलेंद्र, न्यायाधीश मनपाल रमावत, मोहम्मद इम्तियाज खान, मीनाक्षी यादव और अमनदीप के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत सैनी, रूपचंद यादव, सुनील राव, जनार्दन शर्मा, राजीव डाटा, हितेश्वर, त्रिलोक चंद, भूपेंद्र, मनोज कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed