{"_id":"6883ccac2252e8ffd2092090","slug":"800-students-were-given-guidance-for-self-employment-rewari-news-c-198-1-rew1001-223137-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 800 विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए दिया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 800 विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए दिया मार्गदर्शन
Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोजगार विभाग की ओर से 21 से 25 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों व युवाओं को व्यवसाय के संबंध में जानकारी दी गई।
जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, बीकानेर, मस्तापुर, हांसाका, कोसली विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई। इसके तहत कक्षा नौवीं से बारहवीं के लगभग 800 विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।