फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   800 school buses checked in 5 days, 265 buses impounded

Rewari News: 5 दिनों में 800 स्कूल बसों की हुई जांच, 265 बसें की गईं इंपाउंड

Fri, 19 Apr 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
800 school buses checked in 5 days, 265 buses impounded
रेवाड़ी। स्कूल के वाहनों की जांच करते आरटीए विभाग के अ​धिकारी। संवाद
रेवाड़ी। जिले में निजी स्कूल वाहनों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अभी तक 800 स्कूल बसों की जांच की गई। जहां 265 अनफिट बसों को इंपाउंड और 60 बसों के चालान काटकर 3 लाख 58 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी किया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए अब निजी स्कूल संचालक वाहनों की कमियों को दूर करने में लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा समस्या अब उन स्कूल संचालकों के लिए हो गई है जिनके पास वाहन तो हैं, लेकिन वह 10 साल पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालकों को 10 दिनों का समय मिला है। अगर उसके बाद भी नियमों को पूरा नहीं किया गया तो फिर से कार्रवाई आरंभ हो जाएगी। बता दें कि परिवहन आयुक्त हरियाणा की ओर से सभी जिलों के डीटीओ कम सचिव को भेजे गए पत्र में स्कूली बसों की फिटनेस टेस्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बसों की पासिंग का कार्य अब शनिवार 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 27 अप्रैल व 28 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन



वाहनों में होती हैं ये जांचे

स्कूल वाहनों में ड्राइवर के पास 5 वर्ष के अनुभव के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वैध कंडक्टर-अटेंडेंट लाइसेंस, चालक व परिचालक की नेम प्लेट, लाइसेंस नंबर के साथ उनकी वर्दी, फिटनेस प्रमाण पत्र, रूट परमिट, बसों का रंग, वैध इंश्योरेंस, पॉल्यूशन प्रमाणपत्र, स्पीड गवर्नर व जीपीएस लगा हो और ठीक से कार्य कर रहा हो। अग्निशमन यंत्र लगा हो, वाहनों के हॉर्न चालू हालत में हों। टायर की हालत अच्छी हो। ब्रेक व आपातकालीन ब्रेक दुरुस्त हों, इंडीकेटर चालू हो, हेड व बैक लाइट चालू हो। वाहनों पर रूट बोर्ड तथा समय सारणी डिस्प्ले हो। बस के आगे व पीछे स्पष्ट अक्षरों में ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा हुआ हो। पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, कंट्रोल रूम नंबर, वाहन मालिक का नंबर अंदर व बाहर दर्शाए गए हों। छात्राओं के लिए बस में महिला अटेंडेंट है या नहीं शामिल हैं।

रेवाड़ी। स्कूल के वाहनों की जांच करते आरटीए विभाग के अधिकारी। संवाद

रेवाड़ी। स्कूल के वाहनों की जांच करते आरटीए विभाग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed