फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   80 vehichles collided at five places

4 किमी. में 5 स्थानों पर भिड़े 80 वाहन, दो की मौत 15 घायल

Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
80 vehichles collided at five places
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह कोहरे के कारण महज चार किमी. की दूरी में 80 से अधिक वाहन भिड़ गए। औढ़ी कट पर हादसा इतना भीषण था कि बीकानेर से दिल्ली जा रही बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के डंपर में धंसने के कारण चालक को बस काटकर बाहर निकाला गया। बस की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चालक का पैर कटकर दूर जा गिरा। चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक पिकअप गाड़ी शनिवार सुबह करीब 4 बजे फल लेकर अलवर से दिल्ली की ओर जा रही थी। दिल्ली-जयुपर हाईवे पर ओढी कट के समीप अज्ञात वाहन ने पिकअप को साइड मार दी, जिससे वह सड़क पर ही पलट गई। कोहरे के कारण पिकअप से पीछे चल रहा एक ट्राला व पिकअप भी उससे टकरा गई। पीछे आ रही दो डबल डेकर बसें भी ट्राला व पिकअप से टकरा गई। कोहरे के कारण चालकों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिखाई नहीं दिए। वाहन आते गए और टकराते गए। हादसे में एक बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। सूचना पर ट्रैफिक व बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहनों से निकाल कर बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्रेन व जेसीबी की मदद लोगों को निकाला बाहर
हादसे के वक्त बावल पुलिस नाइट डोमिनेशन में लगी हुई थी। पुलिस को जैसे ही करीब सवा चार बजे घटना की सूचना मिली तो यातायात व बावल पुलिस के करीब 20 जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि ओढ़ी कट पर करीब 25 वाहन आपस में भिड़े थे। घायलों को वाहनों से निकालना मुश्किल था, जेसीबी व क्रेन की मदद से वाहनों को काटकर व तोड़कर यात्रियों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे बाद रोड को किया गया खाली, सर्विस लेन से निकाला यातायात
जयसिंह पुर खेड़ा बॉर्डर से लेेकर बावल तक करीब चार किमी. तक ओढ़ी कट व साबन चौक सहित पांच स्थानों पर करीब 80 वाहन आपस में भिड़ने से देश के सबसे व्यस्तम राजमार्गों में से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पहले दो घंटे तक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को वन-वे कर यातायात निकाला। कुछ राहत मिलने पर सर्विस रोड से यातायात को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद यातायात व बावल पुलिस शाम साढ़े चार बजे तक सड़कों से वाहनों को हटाने में लगी रही। पुलिस का कहना है कि शाम साढ़े चार बजे पूरी तरह से हाईवे को खाली कराया गया।
एक शव की हो पाई पहचान
हादसे में बस में सवार बीकानेर निवासी राजकुमार, जीवनराम, गांव शुरूपुरा निवासी शुगनाराम, जसप्रीत, उमेश, दिल्ली निवासी बृजेश व नावनुद्दीन, बीकानेर निवासी जुगल किशोर, कन्हैया लाल, सीकर निवासी नाफिस, अनीश, पिकअप चालक जमशेद, सीकर निवासी असनैन, उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर निवासी मुसीतद्दीन व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में से कन्हैयालाल व अज्ञात व्यक्ति को रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बावल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
लोग बनाते रहे वीडियो, घायल मांगते रहे मदद
हादसे के बाद घटना स्थल पर पुलिस के साथ-साथ आसपास के लोग भी जमा हो गए थे। वाहनों में फंसे लोगों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाए लोग वीडियो बनाते रहे। हालांकि पुलिस कर्मियों के साथ ही वाहनों में फंसे लोग मदद मांगते रहे। लेकिन लोगों ने मदद करने की बजाय वीडियो बनाने को प्राथमिकता दी।

कोहरे के चलते आपस में भिडे वाहन: एसएचओ
बावल थाना एसएचओ मदन सिंह ने बताया कि सुबह करीब सवा चार बजे घटना की सूचना मिली थी। बावल पुलिस नाइट डोमिनेशन पर थी, ऐसे में सभी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। दो की मौत हुई है, इसमें एक ही पुष्टि हो पाई है। हाईवे पर पांच स्थानों पर वाहन भिड़ने से हालात खराब हो गए थे। शाम साढ़े चार बजे तक हाईवे से वाहनों को हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed