फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   8 newborns were born on the first day of the New Year in the Civil Hospital.

Rewari News: नागरिक अस्पताल में नववर्ष के पहले दिन 8 नवजातों ने लिया जन्म

Thu, 01 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
8 newborns were born on the first day of the New Year in the Civil Hospital.
फोटो: 9रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल ​स्थित स्त्री एवं प्रसूति विभाग में बैठी महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में नववर्ष की शुरुआत खुशियों और उम्मीदों के साथ हुई। नववर्ष के पहले दिन वीरवार को नागरिक अस्पताल में कुल 8 शिशुओं ने जन्म लिया। इस पर परिजनों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक जनवरी को सुबह से लेकर देर शाम तक 8 सुरक्षित प्रसव कराए गए। इनमें 6 शिशुओं ने सामान्य प्रसव और 2 ने ऑपरेशन से जन्म लिया। सभी डिलीवरी चिकित्सकों की देखरेख में सफलतापूर्वक हुईं। नवजात और माताएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने नववर्ष के मौके पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन

नवजात शिशुओं के जन्म की सूचना मिलते ही परिजनों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी। कई परिवारों ने इसे नए साल का शुभ संकेत बताया। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी बच्चों के जन्म पर खुशी जाहिर की। कुछ परिजनों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अस्पताल में लगातार सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। लेबर रूम में आवश्यक आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं दे रही है। इसी का परिणाम है कि अधिकतर प्रसव सुरक्षित और सामान्य तरीके से कराए जा रहे हैं।
-
वर्जन
नागरिक अस्पताल में नववर्ष के पहले दिन 8 बच्चों का जन्म हुआ। नववर्ष पर जन्मे बच्चों की माताओं को शुभकामनाएं दी गईं।-डॉ. नरेंद्र दहिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed