{"_id":"5ada3fb74f1c1b63098b58aa","slug":"71524252599-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना जारी
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइजीयू के हॉस्टल की बत्ती गुल, बिफरे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के हॉस्टल की वीरवार को रात को बिजली गुल होने के बाद छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। विद्यार्थी रात को विवि के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद पहुंचे वार्डन एवं अन्य अधिकारियों ने छात्रों को समझा बुझाकर मनाया।
जनरेटर आने पर ही लौटे
आइजीयू के हॉस्टल में जिला के अलावा दूसरे जिलों के काफी संख्या में छात्र रहते हैं। हॉस्टल के लिए विवि प्रबंधन की तरफ से जनरेटर की भी व्यवस्था की हुई है। यह जनरेटर कई दिनों से खराब पड़ा हुआ था। इसी बीच वीरवार रात को विवि को आने वाली लाइन में फाल्ट की वजह से देर रात तक बिजली गायब हो गई। इसके बाद छात्रों ने अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जनरेटर खराब होने की बात कहते हुए कोई समाधान करने में असमर्थता जताती दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा बढ़ गया तथा उन्होंने विवि के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए वहां पर धरना पर बैठ गए। इसके बाद विवि प्रबंधन में हड़कंप मच गया तथा रात को अन्यत्र स्थान से जनरेटर की व्यवस्था करके बिजली चालू की गई जिसके बाद छात्र शांत हुए। इसके बाद शुक्रवार को व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों ने फिर से प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया तथा जमकर नारेबाजी की।