फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   7 shopkeepers found stocking single-use plastic were fined.

Rewari News: सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण करने वाले 7 दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 08 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
7 shopkeepers found stocking single-use plastic were fined.
सिंगल यूज प्लास्टिक भंडारण करने वाले दुकानदारों के चालान काटते हुए एचएसपीसीबी व नगर परिषद की टी
रेवाड़ी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की टीम ने वीरवार को शहर के मुख्य बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने 7 दुकानदारों के 15 हजार रुपये के चालान काटे और सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं बेचने की हिदायत दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाड़ी की ओर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य बाजार में दुकानों पर छापा डाला। इस दौरान टीम ने 7 दुकानदारों के सिंगल यूज प्लास्टिक के रूप में पॉलीथिन आदि भंडारण करने पर चालान किए व प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) और नगर परिषद की टीम ने वर्ष 2025 में कुल 273500 रुपये के 254 चालान किए जा चुके हैं। उनकी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी गुप्ता ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है अपितु कई प्रकार की बीमारियां पनप रही हैं। इसके चलते सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से बैन लगाया है।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग मानव व पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है इसलिए प्लास्टिक की जगह कपड़े, कागज और जूट से बने थैलों का इस्तेमाल करें। जब भी बाजार में कोई वस्तु खरीदने जाए तो अपने साथ कपड़े का थैला लेकर जाएं जिससे की आपको प्लास्टिक की थैलियों में सामान न लाना पड़े।

दुकानदार से सामान खरीदते समय उससे कपड़े या कागज से बने थैलों में ही समान लें। खाने की वस्तुओं के लिए स्टील या फिर मिट्टी के बर्तनों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed