{"_id":"61672233c2b6926b232a4b84","slug":"7-incidents-of-robbery-took-place-in-the-district-in-22-days-5-still-unsolved-rewari-news-rtk626941668","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 22 दिन में लूट की 7 वारदात हुईं, 5 अभी भी अनसुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 22 दिन में लूट की 7 वारदात हुईं, 5 अभी भी अनसुलझी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और लूट के प्रयास की जिले में सात वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक केवल दो वारदात ही सुलझा पाई है। कुछ वारदात शहर के पॉश एरिया में हुई। पुलिस किसी भी मामले में बदमाशों को पकड़ नहीं पाई। लूट की वारदात को रोकने में पुलिस पूरी तरह से विफल रही है। बदमाशों को पकड़ने में नाकाम पुलिस की कार्यप्रणाली से भी शहर के लोगों की चिंता बढ़ गई है। चोरी के बाद पुलिस जांच तो इस तरह करती है कि कल ही वारदात को सुलझा दिया जाएगा, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। जिससे लोग अपने को ठगा सा महसूस करते हैं। बुधवार को शहर की ब्रास मार्केट में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मचारी के कर्मचारी से हुई लूट की वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन होने के चलते बाजार में भीड़ अधिक रहती है। अगर इस समय लूट की कोई वारदात हो जाय तो चिंता और बढ़ जाती है। जिला प्रशासन को त्योहारी सीजन में बाजार में पुलिस कर्मचारी तैनात करने चाहिए, ताकि लूट की वारदात को रोका जा सकें।
लगभग एक माह में हुईं वारदात
20 सितंबर : राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव लांबा निवासी श्रवण कुमार से हाईवे पर बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, चार एटीएम कार्ड लूट लिए थे।
26 सितंबर : गांव डुगरवास निवासी दीपक से साहबी पर बदमाशों ने चाकू की नोंक पर मोबाइल, पर्स व नकदी लूटी।
27 सितंबर : दिल्ली के छतरपुर निवासी उदित असवाल को वैगनार कार में सवार चार लोगों ने उन्हें गुरुग्राम तक के लिए लिफ्ट देकर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर मारपीट कर उनका मोबाइल, सोने की अंगूठी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड छीन लिए थे। आरोपियों ने उदित के एटीएम कार्ड से बैंक खाते से 35 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन
6 अक्तूबर : नंदरामपुर बास रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में भारत फाइनेंस कंपनी के शाखा मैनेजर दो युवक पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके टेबल में रखे हुए 7.40 लाख रुपए लूट ले गए।
3 अक्तूबर : कंवाली बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा एटीएम बूथ उसके लगती दो दुकानें दीवार तोड़कर एटीएम कक्ष में पहुंच गए। बदमाशों ने एटीएम की कैश-ट्रे को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कमायाब नहीं हो पाए।
3 अक्तूबर : शहर के भाड़ावास रोड पर खरीददारी करने के बहाने से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकानदार के सिर हथोड़ी से हमला कर 20 हजार की नकदी ले गए।
10 अक्तूबर : शहर के बाईपास पर झज्जर के मदाना खुर्द निवासी मोहित कुमार से तीन युवकों ने बाइक छीनी।