फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   7 days left to take admission on vacant seat of ITI

Rewari News: आईटीआई की रिक्त सीट पर दाखिला लेने के लिए बचे 7 दिन

Tue, 24 Sep 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
7 days left to take admission on vacant seat of ITI
फोटो: 07रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अब 7 दिन बचे हैं। चार चरण की काउंसिलिंग होने के बाद 25 प्रतिशत सीट रिक्त पड़ी है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए हैं वह 30 सितंबर तक रिक्त सीट पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर दाखिला ले सकते हैं।
जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेड पर 264 सीटें हैं, जिसमें से अभी तक करीब 210 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं, इसके बावजूद अभी 54 सीट रिक्त हैं। राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट, हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी के लिए), स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्रप्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई में दाखिले की स्थिति
ट्रेड कुल सीट अभी तक दाखिले रिक्त सीट
हेयर एंड स्किन केयर-- 48 22 25

डीएसी 24 10 14
ड्रेस मेकिंग 40 39 1

कटाई एवं सिलाई 40 --38 - -2
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-- 24-- 18 --6

कढ़ाई एवं सुई कार्य-- 20- -18 --2
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट--48--48- -00

इलेक्ट्रीशियन- -20- -16- -4
----------
वर्जन:
राजकीय महिला आईटीआई में 30 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। आवेदन निशुल्क किया जा सकता है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में पहुंचकर दाखिला लिया जा सकता है।- सुरेंद्र सिंह प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed