{"_id":"683dfd349a2b65deb20b950a","slug":"6378-lakh-fine-imposed-on-73-overloaded-dumpers-13-confiscated-rewari-news-c-198-1-rew1001-220465-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 73 ओवरलोड डंपरों पर लगाया 63.78 लाख का जुर्माना, 13 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 73 ओवरलोड डंपरों पर लगाया 63.78 लाख का जुर्माना, 13 जब्त
विज्ञापन
फोटो : 10दिल्ली-जयपुर हाईवे कसौला चौक के पास ओवरलोड डंपरों संयुक्त कार्रवाई करते सीएम फ्लाइ
- फोटो : सरेनी क्षेत्र में नंद व भाभी की मौत के बाद मौजूद परिजन व ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 73 ओवरलोड डंपरों पर 63 लाख 78 हजार 280 रुपये का जुर्माना लगाया जबकि 13 डंपरों को जब्त किया।
सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से रेवाड़ी के रास्ते गुरुग्राम-फरीदाबाद की तरफ बिल्डिंग मैटेरियल से लदे ओवरलोड वाहन गुजरते हैं।
ऐसे सभी वाहन प्रतिदिन राजस्थान की तरफ से आते हैं। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करने की योजना बनाई। सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को आरटीए विभाग के एमटीओ टीआई योगेश कुमार के साथ कसौला चौक पर नाकाबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान ओवरलोड वाहनों की जांच शुरू की गई। एमटीओ टीआई योगेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने 73 ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करते हुए 63 लाख 78 हजार 280 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 13 डंपरों को जब्त किया।
उन्होंने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे ओवरलोड वाहनों की जांच की जाती है। आगे भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने माना कि ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। हालांकि, उनकी तरफ से निरंतर कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग में शामिल लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जैसे ही वह किसी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए निकलते हैं, तो उनकी लोकेशन व्हाट्सएप के जरिए लीक कर दी जाती है। इसके बाद ओवरलोड वाहन चालक अपना रास्ता बदल लेते हैं।