{"_id":"5c9fb823bdec2214422fb44a","slug":"61553971235-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी विकास जून को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी विकास जून को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को कोसली तहसील के जखाला हलका के पटवारी विकास जून को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय डीसी कार्यालय रेवाड़ी होगा व बिना अनुमति के वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।
उल्लेखनीय है कि पटवारी विकास जून द्वारा सरसों खरीद के दौरान लापरवाही की गई थी। उपायुक्त पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके थे कि सरसों खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह इसी का परिणाम है कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर डीसी ने पटवारी विकास जून को निलंबित किया है। उपायुक्त शर्मा सरसों की खरीद का जायजा लेने के लिए स्वयं मंडियों में जाकर ले रहे हैं तथा किसानों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।