फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   60 new signboards to be installed at Rewari Junction, directions to be provided in Braille script as well

Rewari News: रेवाड़ी जंक्शन पर लगेंगे 60 नए साइन बोर्ड, ब्रेल लिपि में भी मिलेंगे दिशा-निर्देश

Thu, 12 Mar 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
60 new signboards to be installed at Rewari Junction, directions to be provided in Braille script as well
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करत लोग। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
रेवाड़ी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी जंक्शन का स्वरूप तेजी से बदला जा रहा है। 32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के सुंदरीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब फिनिशिंग कार्यों के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रेलवे का विशेष फोकस है।
विज्ञापन

स्टेशन पर पुराने और जर्जर साइन बोर्ड को हटाकर नए और बेहतर गुणवत्ता के साइन लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने स्टेशन परिसर के आठों प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य प्रमुख स्थानों पर करीब 60 नए साइन बोर्ड लगाने की योजना बनाई है। इन्हें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर पहली बार दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि में भी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे ऐसे यात्री बिना किसी सहायता के स्टेशन परिसर में आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की इस पहल से स्टेशन को सभी यात्रियों के लिए अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की जा रही है। नए साइन बोर्ड केवल दिशा-निर्देश ही नहीं देंगे बल्कि इनमें क्षेत्र की संस्कृति और विशेषताओं से जुड़ी जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्रियों को स्टेशन पर प्रतीक्षा के दौरान स्थानीय संस्कृति और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।
इन साइन बोर्डों के जरिए यात्रियों को टिकट काउंटर, शौचालय, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे। इससे खासकर पहली बार स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
--------------



अनाउंसमेंट सिस्टम होगा बेहतर
रेवाड़ी जंक्शन पर अनाउंसमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया जा रहा है। अभी तक स्टेशन के कुछ हिस्सों में ट्रेनों से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं पहुंच पाती थी जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। अब यहां उच्च गुणवत्ता वाला नया अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा जिससे ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी साफ तौर पर सुनाई दे सकेगी।

------------

वर्जन:
रेवाड़ी जंक्शन पर 32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के सुंदरीकरण व पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। इसी के तहत स्टेशन पर नए साइनेज बोर्ड लगाने और अनाउंसमेंट सिस्टम को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि यात्रियों को आवागमन के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।
-पूजा मित्तल, सीनियर डीसीएम, जयपुर डिवीजन, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article