फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   58 Studentd Got registration in 134-A

नियम 134-ए के तहत दूसरे दिन 58 ने कराया पंजीकरण

Wed, 26 Feb 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
58 Studentd Got registration in 134-A
शिविर में निजी स्कूलों में दाखिले के लिए अपने बच्चों के पंजीकरण कराते अभिभावक। - फोटो : Rewari
नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में हरियाणा शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दूसरे दिन मिशन एजुकेशन संस्था की ओर से लगाए गए शिविर में 58 विद्यार्थियों पंजीकरण कराया। बता दें कि जिला के 178 निजी स्कूलों में 25 फरवरी से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी। इसके बाद लिखित टेस्ट होगा। पंजीकरण के पहले दिन जहां पोर्टल ठप रहा था। वहीं दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने पंजीकरण शुरू किया। पोर्टल पर प्रदेशभर के 4368 स्कूलों में बुधवार को शाम तक 250 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये हैं जरूरी दस्तावेज
नियम 134-ए के तहत पंजीकरण के लिए इस बार बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, 2 लाख या उससे कम आय का प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र व बच्चा जिस स्कूल में पढ़ रहा है उस स्कूल में बच्चे का एसआरएन नंबर जरूरी है। इसके अलावा जिस स्कूल में बच्चा पहले से पढ़ रहा है उस स्कूल का यूडीआईएसई कोड, फॉर्म भरते समय अभिभावक का मोबाइल पास होना चाहिए। जिससे ओटीपी आने के बाद आगे प्रक्रिया शुरू की जा सके। अगर बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है तो उसके अंक तालिका, जिसमें अक्टूबर से जनवरी माह तक के अंक लिखे हो, जिन स्कूलों में दाखिला लेना है उन स्कूलों के नाम आदि दस्तावेज साथ लाने होंगे। जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता चैंबर में कैलाश चंद एडवोकेट की देखरेख में मिशन ऑफ एजुकेशन के सदस्य सुनील कुमार एडवोकेट, एडवोकेट दिनेश कुमार द्वारा कैंप लगाकर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। इसमें 58 बच्चों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
आवेदन ऑनलाइन होंगे और दूसरी से बारहवीं कक्षाओं तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई है। सोमवार को सभी स्कूलों को खाली सीटों की जानकारी देनी थी। इसके बाद अब दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर ही 18 अप्रैल को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। लिस्ट में नाम आने पर 20 से 28 अप्रैल तक संबंधित स्कूल में दाखिला लेना होगा। इसके बाद खाली सीटों के आधार पर दूसरी ड्रा निकाला जाएगा। जिले के 178 मान्यता प्राप्त स्कूलों नियम ही 134-ए के तहत दाखिले दिए जाएंगे। किस स्कूल में कितनी सीटें खाली हैं, यह जानकारी अपलोड करने के लिए प्राइवेट स्कूलों को 24 फरवरी तक का समय सीटों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed